दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन: UGC के नियमों और आरक्षण के खिलाफ सड़कों पर उतरे हजारों लोग, सुरक्षा बल तैनात

नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों और मौजूदा आरक्षण व्यवस्था की समीक्षा को लेकर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया है। हजारों की संख्या में प्रदर्शनकारी हाथों में बैनर-पोस्टर लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर लामबंद हुए।

प्रदर्शनकारियों ने मांग रखी है कि आरक्षण का आधार जातीय न होकर आर्थिक स्थिति होना चाहिए, ताकि किसी भी वर्ग का गरीब छात्र सरकारी योजनाओं, कोचिंग और छात्रवृत्ति के लाभ से वंचित न रहे। इसके साथ ही, प्रदर्शन के दौरान SC/ST एक्ट के कथित दुरुपयोग को रोकने, क्रीमी लेयर का दायरा बढ़ाने और UGC के विवादित इक्विटी नियमों को पूरी तरह वापस लेने की मांग भी उठाई गई।

जंतर-मंतर पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस के साथ-साथ रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और ITBP के जवानों को तैनात किया गया है। पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और बैरिकेडिंग लगाकर भीड़ को नियंत्रित किया जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *