देवघर में साइबर अपराधियों पर शिकंजा: फर्जी बैंक अधिकारी बनकर ठगी करने वाले 10 शातिर गिरफ्तार, 22 मोबाइल बरामद

देवघर: झारखंड के देवघर जिले में साइबर पुलिस ने ठगी के एक बड़े रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 10 साइबर अपराधियों को धर दबोचा है। पकड़े गए आरोपी आम लोगों को झांसे में लेने के लिए फर्जी कस्टमर केयर प्रतिनिधि और बैंक अधिकारी बनकर फोन करते थे और पलक झपकते ही खातों से पैसे उड़ा लेते थे।

पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर इन आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनके पास से अपराध में इस्तेमाल किए गए 22 मोबाइल हैंडसेट और 19 एक्टिवेटेड सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

साइबर पुलिस अब इन आरोपियों के आपराधिक इतिहास और उनके वित्तीय खातों की जांच में जुट गई है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि इन्होंने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है और कितने लाख की ठगी की है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *