रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट की अहम बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक व्यवस्था और नीतिगत मामलों से जुड़े कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। कैबिनेट ने राज्यहित में कुल 27 प्रस्तावों पर अपनी मुहर लगाई है। सरकार के इन फैसलों को राज्य की प्रगति और जनहित की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।
रिम्स-2 के लिए भारी-भरकम बजट और नई योजना को हरी झंडी
इस कैबिनेट बैठक में स्वास्थ्य और सामाजिक कल्याण को लेकर दो सबसे बड़े फैसले सामने आए हैं:
- रिम्स-2 (RIMS 2) का रास्ता साफ: राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को विश्वस्तरीय बनाने के लिए ‘रिम्स 2’ के निर्माण को मंजूरी दी गई है। इसके लिए कैबिनेट ने 41 अरब 89 करोड़ 41 लाख 26 हजार 604 रुपये के भारी-भरकम बजट को स्वीकृति दी है।
- वीबी जीरामजी योजना को मंजूरी: झारखंड के लोगों को सीधे लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में ‘वीबी जीरामजी योजना’ को लागू करने के प्रस्ताव को भी हरी झंडी दे दी गई है।
