हाईस्कूल शिक्षक बहाली: हाईकोर्ट में टली सुनवाई, 16 सितंबर को होगी राज्य सरकार और JSSC की अपील पर बहस

राँची: झारखंड में हाईस्कूल शिक्षक नियुक्ति मामले में राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट को चुनौती देने वाली याचिका पर हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई टल गई है। झारखंड हाईकोर्ट की खंडपीठ (डबल बेंच) अब इस मामले पर आगामी 16 सितंबर को सुनवाई करेगी। एकल पीठ के फैसले के खिलाफ राज्य सरकार और झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) दोनों ने खंडपीठ में अपील दायर की है।

सुप्रीम कोर्ट में व्यस्त थे महाधिवक्ता मंगलवार को सुनवाई के दौरान राज्य सरकार के अधिवक्ताओं ने अदालत को सूचित किया कि राज्य के महाधिवक्ता एक अन्य महत्वपूर्ण केस के सिलसिले में सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली में उपस्थित हैं। महाधिवक्ता की गैरमौजूदगी के कारण सरकार की ओर से सुनवाई स्थगित कर नई तारीख देने का अनुरोध किया गया।

16 सितंबर को होगी अगली सुनवाई हाईकोर्ट की खंडपीठ ने सरकार के आग्रह को स्वीकार करते हुए मामले को 16 सितंबर तक के लिए स्थगित कर दिया। बता दें कि मीना कुमारी द्वारा दायर याचिका पर एकल पीठ ने राज्य स्तरीय मेरिट लिस्ट से जुड़ा फैसला सुनाया था, जिसके विरोध में राज्य सरकार और JSSC ने डबल बेंच का दरवाजा खटखटाया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *