राहुल गांधी पर FIR से भड़की कांग्रेस: गुमला में कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, PM मोदी का पुतला फूंका

गुमला: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज की गई प्राथमिकी (FIR) के विरोध में मंगलवार को गुमला जिला कांग्रेस कमिटी ने जोरदार प्रदर्शन किया। आक्रोशित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए स्थानीय शहीद चौक पर एकत्र होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका।

केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी पुतला दहन कार्यक्रम का नेतृत्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष राजनील तिग्गा ने किया। प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों की संख्या में मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और पीएम मोदी के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के समर्थन में नारे लगाकर अपनी एकजुटता दिखाई।

FIR वापस न होने पर आंदोलन की चेतावनी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए पार्टी नेताओं ने कहा कि राहुल गांधी के खिलाफ राजनीतिक द्वेष के तहत गलत तरीके से मामला दर्ज किया गया है। नेताओं ने मांग की कि इस प्राथमिकी को तुरंत निरस्त किया जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि जब तक यह FIR वापस नहीं ली जाती, तब तक पार्टी का यह चरणबद्ध आंदोलन और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *