नई दिल्ली: ‘न्यायाधिकरण सुधार विधेयक 2026’ पर राज्यसभा में चर्चा, न्यायिक व्यवस्था को प्रभावी और त्वरित बनाने की उठी मांग
नयी दिल्ली। राज्यसभा में मंगलवार को विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्यों ने देश की न्यायिक व्यवस्था और न्यायाधिकरणों (ट्रिब्यूनल) की कार्यप्रणाली को अधिक प्रभावी व त्वरित बनाने की जोरदार मांग की। दो बार के स्थगन के बाद उच्च सदन में दोपहर दो बजे ‘न्यायाधिकरण सुधार विधेयक, 2026’ पर चर्चा शुरू हुई। इसे विधि एवं न्याय…
