पलामू क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026: लातेहार का दमदार प्रदर्शन, 13 में से 6 इवेंट जीतकर बना ओवरऑल चैंपियन

मेदिनीनगर (पलामू): पलामू के फायरिंग बट में आयोजित दो दिवसीय क्षेत्रीय पुलिस शूटिंग प्रतियोगिता-2026 में लातेहार जिला बल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता में पलामू प्रमंडल के तीनों जिलों—पलामू, गढ़वा और लातेहार के पुलिस अधिकारियों व जवानों ने अपनी निशानेबाजी क्षमता और अनुशासन का परिचय दिया।

22 अगस्त 2026 को एसपी कार्यालय स्थित ब्लॉक-B कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में पलामू एसपी कपिल चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी और मेडल देकर सम्मानित किया।

प्रतियोगिता के कुल 13 इवेंट्स में लातेहार ने 6 में प्रथम, 2 में द्वितीय और 6 में तृतीय स्थान हासिल कर पहला स्थान पाया। वहीं, पलामू जिला बल दूसरे और गढ़वा जिला बल तीसरे स्थान पर रहा। व्यक्तिगत स्पर्धा में लातेहार के आरक्षी हरिनारायण विश्वकर्मा को ‘बेस्ट ऑफ शॉर्ट पिस्टल/रिवॉल्वर’ और पलामू के हवलदार लबोदी मरांडी को ‘बेस्ट ऑफ शॉर्ट कार्बाइन’ के खिताब से नवाजा गया।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *