गिरिडीह में चुनावी रंजिश या सियासी वर्चस्व? पुतला दहन के दौरान ABVP और JMM कार्यकर्ताओं में झड़प, छात्र नेता गंभीर रूप से घायल

गिरिडीह: गिरिडीह में राजनीतिक विरोध ने हिंसक रूप ले लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन कर रहे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के कार्यकर्ताओं और सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के समर्थकों के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई।

इस दौरान हुए हमले में ABVP के आदिवासी छात्र नेता मंटू मुर्मू गंभीर रूप से घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए गिरिडीह के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही भारतीय जनता पार्टी (BJP) का एक प्रतिनिधिमंडल सदर अस्पताल पहुंचा और घायल छात्र नेता का हाल-चाल जाना। भाजपा नेताओं ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन पर निशाना साधा है। घटना के बाद से इलाके में तनाव व्याप्त है और पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *