रांची: अगर आप आने वाले दिनों में ट्रेन से सफर करने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल में चल रहे विकास कार्यों को लेकर ‘रोलिंग ब्लॉक’ लिया जा रहा है। इस वजह से रांची रेल मंडल से होकर चलने वाली कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ेगा। रेलवे ने प्रभावित होने वाली ट्रेनों का नया शेड्यूल जारी कर दिया है, जिसमें कुछ ट्रेनों का रूट बदला गया है तो कुछ को आंशिक रूप से रद्द (शॉर्ट टर्मिनेट) किया गया है।
नीचे देखें प्रभावित होने वाली ट्रेनों की पूरी सूची:
इन ट्रेनों का रहेगा आंशिक समापन (शॉर्ट टर्मिनेशन)
- ट्रेन संख्या 13503/13504 बर्द्धमान – हटिया – बर्द्धमान मेमू एक्सप्रेस: दिनांक 25 जून 2026 और 28 जून 2026 को यह ट्रेन केवल गोमो स्टेशन तक ही जाएगी और वहीं से वापस लौटेगी। इस दौरान गोमो से हटिया के बीच यह ट्रेन पूरी तरह रद्द रहेगी।
- ट्रेन संख्या 18035/18036 खड़गपुर – हटिया – खड़गपुर एक्सप्रेस: दिनांक 24, 25 और 27 जून 2026 को यह ट्रेन सिर्फ आद्रा स्टेशन तक चलेगी और वहीं से वापस खड़गपुर के लिए रवाना होगी। यानी आद्रा से हटिया के बीच इसका परिचालन बंद रहेगा।
ट्रेन के प्रस्थान समय में बदलाव (री-शेड्यूलिंग)
- ट्रेन संख्या 18035 खड़गपुर – हटिया एक्सप्रेस: दिनांक 26 जून 2026 को यह ट्रेन खड़गपुर स्टेशन से अपने निर्धारित समय से 1 घंटा देरी से रवाना होगी।
नोट: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम (NTES) या आधिकारिक हेल्प नंबर के जरिए अपनी ट्रेन का लाइव स्टेटस जरूर चेक कर लें, ताकि किसी भी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
