पलामू में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से 5 गायों की मौत, वाहन भी पलटा

मेदिनीनगर (पलामू): पांकी-मेदिनीनगर मुख्य पथ पर लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के राजोगाड़ी गांव के पास बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार अनियंत्रित कंटेनर की चपेट में आने से सड़क किनारे बंधी पांच गायों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दुर्घटना के बाद कंटेनर भी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया।

सड़क किनारे बंधी थीं मवेशी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, राजोगाड़ी गांव के पास ग्रामीण रोजाना सड़क किनारे अपने मवेशियों को बांधते हैं। बुधवार रात लगभग 10:30 बजे पांकी की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित कंटेनर ने सड़क किनारे बंधी गायों को रौंद दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

पुलिस ने शुरू की जांच और राहत कार्य घटना की जानकारी मिलते ही लेस्लीगंज थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी उत्तम कुमार राय ने बताया कि पुलिस टीम ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटाने और राहत कार्य शुरू कर दिया है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *