‘अखबार-ए-मशरिक’ के दफ्तर पर ED की रेड, TMC सांसद नदीमुल हक से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने सोमवार सुबह तृणमूल कांग्रेस (TMC) के राज्यसभा सांसद और उर्दू दैनिक अखबार ‘अखबार-ए-मशरिक’ के डायरेक्टर मोहम्मद नदीमुल हक से जुड़े परिसरों पर बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी की टीमों ने एक साथ दिल्ली, कोलकाता और रांची स्थित सात अलग-अलग ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है।

रांची के कोकर इंडस्ट्रियल एरिया में भी दबिश राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत कोकर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित ‘अखबार-ए-मशरिक’ के दफ्तर में भी ED की टीम सुबह ही जांच के लिए पहुंच गई। मौके पर मौजूद अधिकारी कार्यालय के अंदर मौजूद फाइलों, बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय दस्तावेजों को खंगाल रहे हैं।

फंडिंग और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने का आरोप शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई संदिग्ध वित्तीय लेन-देन, अवैध फंडिंग और सामाजिक सौहार्द को प्रभावित करने वाले कंटेंट के प्रकाशन से जुड़ी शिकायतों को लेकर की जा रही है। ED को अंदेशा है कि संदिग्ध पैसों का इस्तेमाल ऐसी गतिविधियों के लिए किया गया, जिससे क्षेत्र की शांति व्यवस्था को नुकसान पहुंच सकता था।

पुराने एफआईआर के आधार पर आगे बढ़ी कार्रवाई सूत्रों के मुताबिक, ED ने यह मामला पश्चिम बंगाल के बिधाननगर पुलिस स्टेशन में दर्ज एक पुरानी FIR के आधार पर दर्ज कर आगे बढ़ाया है। इसी के तहत सांसद और समाचार पत्र से जुड़े बैंक खातों तथा हाल के समय में हुए बड़े वित्तीय ट्रांजैक्शंस की गहन जांच की जा रही है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *