गिरिडीह में MMDR बिल के विरोध में JMM का उग्र प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहा- CM हेमंत और मंत्री सुदिव्य को निशाना बना रही BJP

गिरिडीह: केंद्र सरकार द्वारा संसद से पास कराए गए MMDR बिल के विरोध में शुक्रवार को गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के कार्यकर्ताओं ने जोरदार और उग्र प्रदर्शन किया। JMM जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहर में जुलूस निकाला, जो मुख्य टावर चौक पहुंचकर धरने में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने केंद्र सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की सहमति के बिना संसाधनों से जुड़ा बिल पास कराना पूरी तरह से गैरकानूनी, असंवैधानिक और संघवाद के ढांचे पर कुठाराघात है।

उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए राज्य सरकार के खिलाफ साजिश रच रही है। सिंह ने दावा किया कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू को जानबूझकर टारगेट किया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि JMM कार्यकर्ता भाजपा के किसी भी षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे और इसका कड़ा जवाब देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *