लातेहार: 12 घंटे की हिरासत के बाद छूटे JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो, समर्थकों ने कहा- ‘संघर्ष की जीत’

लातेहार: झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (JLKM) के वरिष्ठ नेता देवेंद्रनाथ महतो को हेरहंज थाने में करीब 12 घंटे तक हिरासत में रखने के बाद रिहा कर दिया गया है। उनकी रिहाई की खबर मिलते ही समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। कार्यकर्ताओं ने इसे सत्य और संघर्ष की जीत बताया है।

देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस हिरासत में लिए जाने की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई थी। सोशल मीडिया पर भी इस घटनाक्रम को लेकर दिनभर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।

जयराम महतो ने बढ़ाया हौसला

इस पूरे घटनाक्रम के दौरान जेएलकेएम के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम महतो ने देवेंद्रनाथ महतो का हौसला बढ़ाते हुए कहा:

“डरना नहीं है, राजनीति और जन-संघर्ष के रास्ते में ऐसी परिस्थितियां आती रहती हैं।”

हालांकि, पुलिस द्वारा उन्हें हिरासत में लेने के पुख्ता कारणों को लेकर अभी भी संशय बना हुआ है और राजनीतिक गलियारों में कयासों का दौर जारी है। इस मामले ने लातेहार सहित पूरे झारखंड के सियासी पारे को गरमा दिया है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *