गिरिडीह में दुखद हादसा: अंतिम संस्कार के बाद नहाने उतरे युवक का फिसला पैर, नदी में डूबने से मौत

गिरिडीह: झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां बेंगाबाद थाना क्षेत्र में एक युवक की नदी में डूबने से जान चली गई। मृतक की पहचान छत्रधारी के रूप में हुई है। वह गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में शामिल होने अन्य ग्रामीणों के साथ नदी तट पर गया था।

अंतिम संस्कार के बाद नहाने के दौरान हुआ हादसा प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दाह-संस्कार की प्रक्रिया पूरी होने के बाद परंपरा के तहत लोग नदी में स्नान करने लगे। इसी बीच जब छत्रधारी पानी में उतरा, तो अचानक उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने के कारण वह गहरे पानी में चला गया। वहां मौजूद लोग जब तक कुछ समझ पाते या उसे बचाने की कोशिश करते, वह पानी के तेज बहाव और गहराई में समा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला और बेसुध हालत में तुरंत गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है और पूरे गांव में शोक की लहर है। पुलिस ने मामले की सूचना मिलने के बाद जरूरी कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *