झारखंड में मौसम का तांडव: तेज आंधी और बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड में मौसम विभाग ने आगामी 9 और 10 मई को तेज आंधी-तूफान और भारी बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। रांची सहित राज्य के कई हिस्सों में 50 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और वज्रपात की आशंका जताई गई है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 13 मई तक राहत के आसार

रांची: झारखंड में भीषण गर्मी के बीच मौसम ने करवट ले ली है। राजधानी रांची समेत राज्य के अधिकांश जिलों में बादलों की आवाजाही और बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग केंद्र रांची के अनुसार, साइक्लोनिक सर्कुलेशन के सक्रिय होने के कारण आगामी 13 मई तक राज्य में मौसम के उतार-चढ़ाव का यह दौर जारी रहेगा।

वर्तमान में रांची का तापमान गिरकर 35 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को गर्मी से बड़ी राहत मिली है। हालांकि, विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए सुरक्षा के लिहाज से विशेष चेतावनी जारी की है।

9 और 10 मई को ‘ऑरेंज अलर्ट’: इन जिलों में रहेगा खतरा

मौसम विभाग ने 9 और 10 मई को राज्य के कई हिस्सों में ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। इस दौरान रांची, खूंटी, गुमला, बोकारो, रामगढ़, लोहरदगा और धनबाद सहित उत्तर-पूर्वी व दक्षिणी भागों में भीषण आंधी-तूफान की संभावना है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *