रांची में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन: कांग्रेस कार्यालय का घेराव कर भर्ती घोटालों की CBI जांच की मांग की

रांची: झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित धांधली को लेकर सियासत तेज हो गई है। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने रांची स्थित प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का जोरदार घेराव किया। प्रदर्शनकारियों ने राज्य सरकार और कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए भर्ती घोटालों की सीबीआई (CBI) जांच की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने सत्तारूढ़ गठबंधन पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले छह वर्षों से झारखंड में कांग्रेस के समर्थन से सरकार चल रही है, लेकिन इस दौरान आयोजित लगभग हर बड़ी भर्ती परीक्षा—जैसे JPSC, JSSC-CGL, उत्पाद सिपाही भर्ती और शिक्षक नियुक्ति—विवादों और पेपर लीक के साए में रही है। साहू ने सवाल उठाया कि लाखों युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ होने के बावजूद कांग्रेस और राहुल गांधी इस मुद्दे पर मौन क्यों हैं?

साहू ने आरोप लगाया कि राज्य में पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने के बजाय भ्रष्टाचार और दलाली को बढ़ावा दिया गया है, जिससे मेहनती युवाओं का हक मारा जा रहा है।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *