मोतिहारी में जावा शोरूम का भव्य उद्घाटन, सांसद राधा मोहन सिंह बोले- ‘बिहार में बदला माहौल, अब निडर होकर निवेश कर रहे कारोबारी’

मोतिहारी: पूर्वी चंपारण के मोतिहारी (मुफ्ती थाना क्षेत्र के चंद्रहिया) में मशहूर दोपहिया वाहन कंपनी ‘जावा’ (Jawa) के एक नए और भव्य शोरूम का आगाज हो गया है। गुरुवार को स्थानीय सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह ने शोरूम के संचालक पूर्व कर्नल संजीव श्रीवास्तव के साथ संयुक्त रूप से फीता काटकर इसका विधिवत उद्घाटन किया। इस मौके पर शहर के कई नामचीन व्यवसायी, गणमान्य लोग और बाइक लवर्स की भारी भीड़ उमड़ी।

सम्राट चौधरी के नेतृत्व में मजबूत हुआ निवेशकों का भरोसा

उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद राधा मोहन सिंह ने बिहार की कानून-व्यवस्था और औद्योगिक विकास पर बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि सूबे में सम्राट चौधरी के नेतृत्व में नई सरकार बनने के बाद व्यापार और उद्योगों के लिए एक बेहद सकारात्मक और सुरक्षित माहौल तैयार हुआ है। अब राज्य में किसी भी व्यापारी को डरने की जरूरत नहीं है, क्योंकि भयमुक्त वातावरण में छोटे से लेकर बड़े उद्यमी अपने कारोबार का विस्तार कर रहे हैं।

नीतीश कुमार के कार्यकाल की सराहना करते हुए उन्होंने जोड़ दिया कि पहले भी अपराध नियंत्रण पर काम हुआ था, लेकिन वर्तमान सरकार अपराधियों के खिलाफ और भी सख्त कदम उठा रही है, जिससे निवेशकों का भरोसा काफी बढ़ा है।

बदल रही है बिहार की पुरानी छवि

सांसद ने कहा कि एक दौर था जब बिहार में निवेश करने से उद्योगपति कतराते थे, लेकिन अब वह पुरानी धारणा पूरी तरह बदल चुकी है। बाहरी और स्थानीय निवेशक अब नए स्टार्टअप और शोरूम खोलने के लिए बढ़-चढ़कर आगे आ रहे हैं। चंद्रहिया में जावा जैसी प्रतिष्ठित कंपनी के शोरूम का खुलना इसी बदलते बिहार और सकारात्मक माहौल की एक बानगी है।

कर्नल संजीव श्रीवास्तव ने बताया- क्यों खास है यह शोरूम

शोरूम के संचालक और पूर्व कर्नल संजीव श्रीवास्तव ने बताया कि ‘जावा’ भारत का एक बेहद प्रतिष्ठित और क्लासिक बाइक ब्रांड है, जिसे अब महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) द्वारा संचालित किया जा रहा है। उन्होंने मोतिहारी के बाइक प्रेमियों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि इस शोरूम में जावा, बीएसए (BSA) समेत कंपनी की सभी आधुनिक और प्रीमियम बाइकों की विस्तृत रेंज उपलब्ध रहेगी। कंपनी ने नई सीरीज की बाइकों के इंजन, माइलेज और राइडिंग कंफर्ट में कई बेहतरीन सुधार किए हैं, जो ग्राहकों को एक शानदार और रफ-एंड-टफ राइडिंग का अनुभव देंगे।

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *