पाकुड़ में तालिबानी फरमान: शादी में व्यस्त होने के कारण अंतिम संस्कार में नहीं गया परिवार, पंचायत ने लगाया ‘बिटलाहा’...
पाकुड़: झारखंड के पाकुड़ जिले से सामाजिक बहिष्कार (बिटलाहा) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। मालपहाड़ी ओपी थाना क्षेत्र के सुन्दरापहाड़ी गांव में एक पंचायत ने क्रूर फैसला सुनाते हुए एक पीड़ित आदिवासी परिवार का हुक्का-पानी बंद कर दिया है। सिर्फ इतना ही नहीं, परिवार पर ₹2 लाख का भारी-भरकम जुर्माना भी ठोका गया…
